फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   जिला अस्पताल के शौचालय से 20 तक कब्जा हटाएं

जिला अस्पताल के शौचालय से 20 तक कब्जा हटाएं

Fri, 15 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के शौचालय से 20 तक कब्जा हटाएं
पिथौरागढ़। अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में डीएम सी रविशंकर ने सख्त आदेश दिए हैं कि अस्पताल के शौचालय में कब्जा करने वाले व्यक्ति को 20 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से हटा लिया जाए। यदि यह व्यक्ति खुद नहीं हटता तो पुलिस भेजकर उसे वहां से हटाया जाए। पूर्व डीएम ने भी इस तरह के आदेश दिए थे, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ। इसके अलावा डीएम ने हर डॉक्टर को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह ओपीडी में अनिवार्य रूप से बैठे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बनाए जा रहे शौचालयों का निर्माण 31 दिसंबर तक पूरा करने और एक जनवरी से हर हाल में इन शौचालयों को संचालित करने को कहा गया। डीएम ने मरीजों को मिलने वाले भोजन, सफाई व्यवस्था की जानकारी ली और निरीक्षण किया। ट्रामा सेंटर खोलने के लिए कहा गया कि लोनिवि एक सप्ताह के भीतर जमीन चिकित्सा विभाग को हस्तांतरित करे, ताकि ट्रामा सेंटर का निर्माण शुरू हो सके।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में आईसीयू यूनिट की स्थापना, डायलिसिस यूनिट की स्थापना के लिए शीघ्र कार्रवाई को कहा गया। डीएम ने कहा कि बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की उचित व्यवस्था की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जिन उपकरणों की जरूरत है, उनको शीघ्र खरीदा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अस्पताल में सात सीसीटीवी लगाने पर सहमति बनी। इसके अलावा सभी कर्मचारियों को परिचय पत्र जारी करने का आदेश हुआ। अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं की कोई कमी न होने देने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में सीएमओ डॉ. उषा गुंज्याल, प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. केएस मेहता, महिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. निर्मला पुनेठा, लोनिवि के ईई नवीन जोशी समेत चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed