{"_id":"5a218d684f1c1bca678bf11f","slug":"51512148328-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज कल्याण विभाग के कामों से डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज कल्याण विभाग के कामों से डीएम नाराज
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम सी रविशंकर ने सख्त नाराजगी दिखाई। उन्होंने कहा कि छात्रों के आधार लिंक करने की गति धीमी होने के कारण हजारों छात्र छात्रवृत्ति का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं। उन्होंने चार दिसंबर तक डिग्री कॉलेजों के छात्रों के आधार लिंक कराने का आदेश दिया। साथ ही विकासखंडों में शिविर लगाकर एक महीने के भीतर अन्य छात्रों के आधार लिंक कराने को कहा है। जिले में चार हजार छात्रों के आधार लिंक किए जाने हैं। यह सभी छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त करने से वंचित हैं।
डीएम ने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं में हो रही धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का एक महीने का वेतन रोका जाएगा। पेंशनरों को समय पर भुगतान न मिलना उन्होंने विभागीय लापरवाही करार दिया। पिथौरागढ़ में जिला समाज कल्याण अधिकारी का पद रिक्त है। बागेश्वर के समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल के पास यहां का कार्यभार भी है।
डीएम ने कहा कि सप्ताह में तीन दिन समाज कल्याण अधिकारी पिथौरागढ़ बैठेंगे। जिन विकासखंडों में सहायक समाज कल्याण अधिकारी तैनात हैं वह अपने स्तर से सारी समस्याओं का निस्तारण करेंगे। डीएम ने सीडीओ को निर्देश दिए कि वह समाज कल्याण विभाग के कामों की हर महीने समीक्षा करें। समीक्षा बैठक में सीडीओ वंदना, समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, उरेडा के परियोजना अधिकारी अखिलेश शर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।