{"_id":"5a218c744f1c1ba12d8b5e60","slug":"51512148084-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जाति के आधार पर आरक्षण की व्यवस्था समाप्त करने और आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को रौबिन किसान क्लब ने प्रदर्शन किया। कहा कि अब तक चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में ज्यादातर लोगों ने इस विचार में अपनी सहमति जताई है और 50 हजार लोगों ने आर्थिक आधार पर आरक्षण के पक्ष में अपने हस्ताक्षर किए हैं।
रौबिन किसान क्लब सिरकुच के अध्यक्ष अनिल चंद ने कहा कि पिछले दो वर्ष से वह इस मुद्दे को लेकर हर महीने की पहली तारीख को प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जाति के आधार पर आरक्षण से देश में सामाजिक विषमता आ रही है। यदि आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू हो तो देश के कई लोगों और सभी वर्गों को इसका फायदा मिलेगा।
उन्होंने सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 55 वर्ष करने, जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने, सरकारी कर्मचारियों और नेताओं के बच्चों को अनिवार्य रूप से सरकारी स्कूलों में शिक्षा देने की मांग उठाई है। उन्होंने इन मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। प्रदर्शन में किशन राम, पवन कुमार, मोहन राम, नरेश द्विवेदी, शंकर सिंह, हरीश सिंह, मोहन चंद, भीम राम आदि थे।