{"_id":"59f0c7694f1c1bca678b7509","slug":"51508951913-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनानी समेत चार लोगों को मिला महानिदेशक पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेनानी समेत चार लोगों को मिला महानिदेशक पदक
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के सर्वश्रेष्ठ पदक महानिदेशक पदक से सातवीं वाहिनी के सेनानी और अधिकारियों को सम्मानित किया गया है। स्थापना दिवस से दो दिन पहले 20 अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सेनानी महेंद्र प्रताप को इस पदक से सम्मानित किया गया।
मंगलवार शाम सातवीं वाहिनी मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि उन्हें एवं उनके तीन अन्य साथियों को ऑपरेशन और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में बेहतर प्रदर्शन के लिए महानिदेशक पदक मिला है। वाहिनी के आयोजित कार्यक्रम में सेनानी ने अपने तीन अन्य साथियों सहायक सेनानी राजू सिंह धपोला, उपनिरीक्षक मोहम्मद यामीन और सहायक उपनिरीक्षक देव सिंह को सम्मानित किया।
वहीं वाहिनी परिवार ने अपने सेनानी महेंद्र प्रताप को भी सम्मानित किया। वर्तमान में आईटीबीपी की सबसे दुर्गम सीमाओं में सातवीं वाहिनी के जवान कड़ाके की ठंड में भी चौकस रहकर सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं।