{"_id":"59a844e34f1c1b06278b4997","slug":"51504199907-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालपा और मांगती में लापता लोगों की खोजबीन आज से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालपा और मांगती में लापता लोगों की खोजबीन आज से बंद
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। 13 अगस्त की देर रात आई आपदा के बाद मालपा और मांगती में लगातार जारी खोजबीन अभियान अब शुक्रवार से बंद हो जाएगा। अलबत्ता नदी के किनारे कुछ दिनों तक पुलिस के जवान गश्त करते रहेंगे। दोनों स्थानों पर बादल फटने की घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 23 लोग लापता हो गए। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में रास्तों का निर्माण, पुलों के निर्माण का काम जारी है।
इस बीच धारचूला से गुंजी और गर्ब्यांग के लिए हेलीकॉप्टर सेवा जारी रही। बृहसपतिवार को 28 उड़ानों में 113 लोगों को लाया-ले जाया गया। अब तक 1344 लोग हेलीकॉप्टर से लाए-ले जाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मालपा और मांगती में लगातार प्रयास के बाद भी कामयाबी नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने काफी मेहनत की और लगातार प्रयास जारी रखा। मालपा तक पहुंचने के लिए रास्ते का निर्माण जारी है। नजंगगाड़ और गाला से रास्ते तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि धारचूला, जौलजीबी, झूलाघाट पुलिस महाकाली के किनारे सतर्कता जारी रखेगी। यदि नदी में बहकर आने वाला कोई शव मिलता है तो उसे निकालने का प्रयास करेंगे।