{"_id":"5cc9edb0bdec22078775a746","slug":"41556737456-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुवानी बाजार में किया जाय मोटर पुल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुवानी बाजार में किया जाय मोटर पुल का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। मुवानी संघर्ष समिति और व्यापार मंडल ने बेड़ीनाग-पुरानाथल मोटर मार्ग को जोड़ने वाला मोटर पुल मुवानी बाजार में बनाने की मांग की है। मांग को अनसुना करने पर धरना प्रदर्शन और अनशन की चेतावनी दी है। बेड़ीनाग-पुरानाथल मोटर मार्ग से गढ़तिर, रीठा रैतोली, राईआगर, चौड़मन्या, जालड़ी क्षेत्र भी लिंक होते हैं। इस सड़क का पुल यदि मुवानी बाजार में बनाया जाय तो इसका क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को बाजार क्षेत्र से ही विभिन्न रूटों के लिए वाहन की सुविधा मिलेगी।
बाजार में सड़क जुड़ने से व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी। संघर्ष समिति का कहना है कि यदि उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी। वहां संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश बम, व्यापार संघ अध्यक्ष सोबन सिंह कार्की, राम सिंह राठौर, कुंदन पुजारा, संजय वर्मा, नवनीत कार्की, दीपक कार्की, पप्पू पुजारा, सुनील मेहता, कुंदन नेगी, संजय भट्ट, कमलदीप बिष्ट आदि थे। ब्यूरो