{"_id":"5c3784e6bdec2273182aa341","slug":"41547142374-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समायोजित शिक्षकों ने उठाई टीईटी में छूट बरकरार रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायोजित शिक्षकों ने उठाई टीईटी में छूट बरकरार रखने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड समायोजित प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष महावीर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभी शिक्षकों ने उन्हें टीईटी में छूट देने की मांग की गई।
संघ के महामंत्री बलवीर सिंह ने कहा कि पूर्व में मानव विकास संसाधन मंत्रालय एवं एनसीटीई से निर्गत पत्र में समायोजित शिक्षकों के लिए टीईटी की बाध्यता नहीं होने की बात कही गई थी। अब फिर से टीईटी की अनिवार्यता की बात कही जा रही है। इससे सभी समायोजित शिक्षक परेशान हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में टीईटी की बाध्यता से छूट देने की मांग की है। कहा है कि यदि छूट को बरकरार नहीं रखा गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक में कोषाध्यक्ष शत्रुघन बोरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेम पथनी, बीना ठकुरानी, देवकी कठायत आदि उपस्थित थे।