{"_id":"5bca1314bdec2267b36ab39d","slug":"41539969812-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्ट लागू होने के बाद भी ट्रांसफर न होने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्ट लागू होने के बाद भी ट्रांसफर न होने पर रोष
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। उत्तराखंड एससी-एसटी इंपलाइज फेडरेशन ने स्थानांतरण एक्ट लागू होने के बाद भी ट्रांसफर न होने पर रोष जताया है। कहा कि स्थानांतरण न होना वर्षों से दुर्गम के स्कूलों में सेवा दे रहे शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ धोखा है।
फेडरेशन की बैठक में कहा गया कि दुर्गम स्थानों पर वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षक, शिक्षिकाएं स्थानांतरण के इंतजार में हैं। सरकार और शिक्षा विभाग उनकी मंशा पर पानी फेर रहा है, इसका विरोध किया जाएगा। संगठन जिलाध्यक्ष महेश मुरारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि दयाकृष्ण बेरी और गणेश मर्तोलिया को प्रांतीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है, जो क्रमश: संगठन सचिव और प्रचार-प्रसार सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।
मुरारी ने कहा कि दोनों कर्मचारी नेताओं का 28 अक्तूबर को गंगोलीहाट में अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडलीय अध्यक्ष जीएल टम्टा भी मौजूद रहेंगे। बैठक में कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे।