{"_id":"5b648eb74f1c1ba33e8b4eca","slug":"41533316791-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में कामकाज ठप, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में कामकाज ठप, लोगों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली डाकघर में दो महीने से कामकाज ठप होने से भड़के लोगों ने प्रदर्शन किया। कहा कि तीन दिन में पोस्टआफिस की व्यवस्थाएं ठीक नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
लोगों ने पोस्टआफिस का कामकाज सुचारु करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। कहा कि पोस्टआफिस में लगा विभागीय मॉडम दो माह से खराब है। बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा छह महीने से खराब है। लोग 10 से 15 किमी दूर से पैदल चलकर पोस्ट ऑफिस पहुंचते हैं। काम न होने पर उन्हें बैरंग लौटना पड़ता है।
इन लोगों ने स्थानीय विधायक मीना गंगोला, केंद्रीय मंत्री सांसद अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा को फोन कर इस अव्यवस्था की जानकारी दी। कहा कि गणाईगंगोली डाकघर के अंतर्गत 13 ब्रांच पोस्ट ऑफिस आते हैं दो माह से सारे ब्रांच पोस्ट ऑफिस में कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। कहा कि तीन दिन में पोस्ट ऑफिस में लेनदेन शुरू न होने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में किशन सिंह ,अजय कुमार, विनोद कुमार, शांति देवी, कमला देवी, अर्जुन सिंह, प्रदीप सिंह, रमेश चंद्र आदि शामिल थे।