{"_id":"5b648eb24f1c1b764d8b6458","slug":"41533316786-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभाविप ने उच्च शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभाविप ने उच्च शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय की प्रमुख समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेज समस्याओं के समाधान की मांग की है।
जिला सह संयोजक प्रवीण पंडा के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को भेजे ज्ञापन में कहा है कि पिछले एक वर्ष से महाविद्यालय में संगीत, संस्कृत, गृह विज्ञान विषयों की मंजूरी दिए जाने, स्नातक प्रथम वर्ष में विज्ञान विषय को मान्यता दिए जाने, एमए में भूगोल, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी साहित्य, समाज शास्त्र की स्वीकृति, प्रधान सहायक, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, कनिष्ठ सहायक की नियुक्ति करने के साथ साथ स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की गई थी।
इन मांगों को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात की थी। बावजूद एक वर्ष बीतने पर भी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उपरोक्त मांगों का निराकरण आठ अगस्त तक नहीं हुआ तो कार्यकर्ता आंदोलन को विवश होंगे। ज्ञापन देने वालों में नगर मंत्री किशन वर्मा, सह मंत्री पंकज कुमार, वीरेंद्र सिंह फर्स्वाण, चंदन झेक्वान, सुरेश कुमार, जगदीश कोटाल और कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।