{"_id":"5b3129684f1c1baf6e8b9f89","slug":"41529948520-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट में तीन घंटे के जाम से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट में तीन घंटे के जाम से लोग बेहाल
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। नगर में तीन घंटे तक लगे जाम से वाहन चालकों के साथ ही राहगीर भी खासे परेशान रहे। इस दौरान वाहनों के पहिये पूरी तरह थम गए। आए दिन हो रही जाम की समस्या से निपटने के लिए लोगों ने तहसील रोड में वन वे ट्रैफिक और बाईपास की मांग उठाई है।
नगर में आए दिन घंटों लगने वाले जाम से लोग बेहाल हैं। सोमवार को नगर में काफी आवाजाही होने से मुख्य तिराहे पर तीन घंटे तक जाम लग गया। इससे तहसील मार्ग, पिथौरागढ़ और थल मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम से यात्री परेशान हो गए। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम को खोल यातायात को सुचारु किया। व्यापार संघ ने डीडीहाट के लिए बाईपास बनाने की मांग उठाई है। विधायक विशन सिंह चुफाल ने बताया कि बाईपास के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। लोनिवि और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को बाईपास का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं। उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि शीघ्र ही व्यापार संघ, टैक्सी यूनियन और गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के संबंध में वार्ता की जाएगी।