फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नैनीसैनी हवाई पट्टी पर वायुसेना के विमान की लैंडिंग, टेकऑफ

नैनीसैनी हवाई पट्टी पर वायुसेना के विमान की लैंडिंग, टेकऑफ

Tue, 17 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
नैनीसैनी हवाई पट्टी पर वायुसेना के विमान की लैंडिंग, टेकऑफ
पिथौरागढ़। वायुसेना के विमान एएन 32 ने मंगलवार को एक बार फिर नैनीसैनी हवाई पट्टी पर लैंडिंग और टेकऑफ किया। पिथौरागढ़ का आसमान करीब डेढ़ घंटे तक सेना के विमान की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े सात बजे सेना के विमान ने नैनीसैनी हवाई पट्टी पर लैंडिंग की। कुछ देर बाद विमान ने उड़ान भरी। शहर के चक्कर लगाने के बाद फिर हवाई अड्डे में लैंडिंग की। यह क्रम कई बार चला। विमान ने करीब नौ बजे तक कई बार लैंडिंग और टेकऑफ किया। सेना के विमान की टेकऑफ और लैंडिंग को नियमित अभ्यास का हिस्सा माना जा रहा है। चीन सीमा पर स्थित नैनीसैनी हवाई पट्टी में वायुसेना के एएन 32 विमान ने हाल के महीनों में तीसरी बार अभ्यास किया है।
विज्ञापन


इससे पहले 17 मार्च को भी वायुसेना के विमान ने हवाई पट्टी में अभ्यास किया। उससे पहले भी एक बार विमान लैंडिंग-टेकऑफ का अभ्यास कर चुका है। एएन 32 विमान मालवाहक है। विमान में सामान के साथ 55 लोगों की बैठने की व्यवस्था है। सैन्य अभ्यास के बारे में स्थानीय प्रशासन को किसी प्रकार की जानकारी नहीं थी। सेना ने भी अभ्यास को लेकर कोई खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलबत्ता सेना के अभ्यास से इतना जरूर है कि सेना भविष्य में हवाई पट्टी का उपयोग विमानों के जरिये सामान के ढुलान के लिए कर सकती है। वर्तमान में चीन सीमा तक बनाई जा रही सड़कों के लिए निर्माण सामग्री और मशीनों का ढुलान मालवाहक हेलीकॉप्टरों के जरिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed