फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पहली बार सीएमओ पहुंची वनराजि गांव कूटा चौरानी

पहली बार सीएमओ पहुंची वनराजि गांव कूटा चौरानी

Mon, 02 Apr 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
पहली बार सीएमओ पहुंची वनराजि गांव कूटा चौरानी

विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। वनराजि परिवारों को उनके गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा देने के मकसद से मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा गुंज्याल के नेतृत्व में स्वास्थ विभाग की टीम ने वनराजि कूटा चौरानी गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया। गुंज्याल वनराजि गांव पहुंचने वाली पहले मुख्य चिकित्साधिकारी हैं।


शिविर में कूटा, चौरानी और मदनपुरी के वनराजि परिवार को उनके गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया गया। सीएमओ ने वनराजि परिवार के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने व गर्भवती महिलाओं का प्रसव सरकारी अस्पताल में ही कराने, नवजात बच्चों के टीकाकरण और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान की। शिविर में कूटा चौकानी की दो गर्भवती महिलाओं और 39 बच्चों का टीकाकरण किया गया। बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। मदनपुरी के 17 बच्चों को भी पोलियो की दवा दी गई। स्वास्थ शिविर में 72 वनराजि परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाई वितरित की गई। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. बीएस मेहरा, दंत चिकित्सक डॉ. सतेंद्र सहारण, जीवन पंवार, प्रशांत रावत, जगत राम, मोहित पंत, चंदन सिह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed