फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बिजली के झूलते तारों से खतरा

बिजली के झूलते तारों से खतरा

Sat, 24 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बिजली के झूलते तारों से खतरा
पिथौरागढ़। देवलथल तहसील के अंतर्गत उसैल गांव में बिजली के झूलते तार किसी भी समय गंभीर खतरे का कारण बन सकते हैं। कई जगह तो यह तार आपस में चिपक गए हैं। बिजली के खंभे टेढ़े हो गए हैं। गांव के लोग लंबे समय से इस समस्या को अधिकारियों के सामने उठा रहे हैं, लेकिन हर बार टालमटोल की जा रही है। अब लोगों ने 26 फरवरी को जिलाधिकारी के जनता दरबार में इस समस्या को उठाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


उसैल की प्रधान जयंती देवी ने बताया कि बिजली की लाइन इतनी जर्जर हालत में है कि हल्के हवा के झोंके से ही गिरने का खतरा है। उन्होंने कहा कि किसी भी समय टेढ़े हो चुके खंभे गिर सकते हैं। महिलाओं को खेतों में घास काटते समय और जंगल में जानवरों को चराते समय भय बना रहता है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि यह मामला विद्युत विभाग के अवर अभियंता बीआर आर्य के सामने कई बार उठाया गया, लेकिन उन्होंने हर बार आश्वासन तो दिया, लेकिन अब तक लाइन की मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में लाइन की मरम्मत नहीं हुई तो गांव के लोग आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed