फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   गलत नियोजन का शिकार बना उतराखंड: ऐरी

गलत नियोजन का शिकार बना उतराखंड: ऐरी

Mon, 29 Jan 2018 11:22 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
गलत नियोजन का शिकार बना उतराखंड: ऐरी
पिथौरागढ़। उक्रांद शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों ने अपने स्वार्थ के लिए उत्तराखंड को अवनति की ओर धकेल दिया है। राष्ट्रीय पार्टियों की विरोधी नीतियों के चलते नियोजन गलत दिशा में होता आ रहा है। इसके चलते राज्य की माली हालात खराब होती जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को हुई उक्रांद की बैठक में उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों सरकारों ने देवभूमि में आसुरी प्रवृत्तियों को बढ़ावा देने का काम किया। उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और इसके लिए भाजपा, कांग्रेस के चरित्र पर निशाना साधा। कहा कि क्षेत्रीय दल होने के नाते उक्रांद कार्यकर्ताओं को विरोधी नीतियों की पुरजोर मुखालफत करनी होगी। पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य गठन की भावना को मूर्त रूप देने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रखरता से जनमुद्दों की लड़ाई लड़नी होगी। सुशील पांडे ने जनसंघर्ष के लिए सांगठनिक ढांचे की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में पंचेश्वर बांध के प्रबल विरोध, गैरसैंण राजधानी, रोजगार व पर्वतीय औद्योगिक नीति लागू करने का प्रस्ताव पास किया। साथ ही कार्यकारिणी विस्तार व ब्लॉक इकाईयों के गठन पर चर्चा हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, महामंत्री जगत मेहता, चंद्र प्रकाश कोहली, मदन पोखरिया, पुष्पा ठगुन्ना, राधिका शर्मा, गंगा धामी, बीडी कोहली, दलीप धामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed