{"_id":"5a3013984f1c1bee688c13f6","slug":"41513100184-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पभ्या का अभिनव भी सेना में अफसर बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पभ्या का अभिनव भी सेना में अफसर बना
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गणाईगंगोली तहसील के दूरस्थ पभ्या गांव निवासी अभिनव डोबाल भी भारतीय सेना में अफसर बने हैं। नौ दिसंबर को देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड के समय अभिनव के परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
अभिनव के पिता महिपाल सिंह डोबाल सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता और माता कमलेश डोबाल राजकीय हाइस्कूल बजेटी में शिक्षक हैं। अभिनव की प्राथमिक शिक्षा विजडम नर्सरी स्कूल और मल्लिकार्जुन स्कूल में हुई। इंटर की पढ़ाई के लिए वह सैनिक स्कूल घोड़ाखाल चले गए। एनडीए में चयन के बाद उन्होंने सेना में अफसर बनने के लिए प्रशिक्षण लिया।
अभिनव के सैन्य अफसर बनने पर उनके गांव पभ्या में खुशी का माहौल है। पिथौरागढ़ नगर में रहने वाले उनके माता-पिता को बधाई देने के लिए कई लोग पहुंच रहे हैं। अभिनव के दादा हर्ष सिंह डोबाल शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद राज्य आंदोलन में कूदे थे। अभिनव अपने दादा को प्रेरणास्रोत मानते हैं।