फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कर्मियों के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए समिति बनाएं

कर्मियों के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए समिति बनाएं

Tue, 12 Dec 2017 11:06 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
कर्मियों के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए समिति बनाएं
पिथौरागढ़। डीएम सी रविशंकर ने सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के विभागीय स्तर पर लंबित नियमसंगत और औचित्यपूर्ण प्रकरणों का समय पर निस्तारण कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। डीएम ने पदोन्नति, वेतन निर्धारण, पेंशन प्रकरण, भविष्य निधि और अन्य देयकों आदि का शीघ्र निराकरण करने के लिए प्रत्येक विभाग में कर्मचारी कल्याण समिति का गठन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि लंबित प्रकरणों का समय पर निस्तारण न होने से कर्मचारियों को आर्थिक, मानसिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है। डीएम ने कहा कि उप समिति प्रत्येक शनिवार को ऐसे प्रकरणों की समीक्षा करेगी।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष प्रत्येक शनिवार को शाम 3 से 5 बजे तक लंबित प्रकरणों के अभिलेखों के साथ जिला कार्यालय सभागार में होने वाली बैठक में प्रतिभाग करेंगे। डीएम ने मुख्य कोषाधिकारी को उक्त बैठकों में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों/आहरण वितरण अधिकारियों को ई-पेंशन प्रपत्र तैयार करने का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed