{"_id":"5a2ec8b74f1c1b9e678c0fdb","slug":"41513015479-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों ने शांत की विद्यार्थियों की जिज्ञासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिकों ने शांत की विद्यार्थियों की जिज्ञासा
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हरी सिंह थापा राजकीय हाइस्कूल नैनीसैनी के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत रक्षा जैव अनुसंधान संस्थान पंडा का भ्रमण कराया गया। इससे पूर्व शैक्षिक भ्रमण दल को दल प्रभारी राजेंद्र सिंह धामी, पंकज सिंह महर के नेतृत्व में प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रक्षा जैव अनुसंधान संस्थान पंडा में विद्यार्थियों को वैज्ञानिकों ने कई विषयों पर जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हेमंत पांडेय ने विद्यार्थियों को जैविक दवाओं के बारे में बताया। उन्होंने जैविक दवाओं से प्राप्त उत्पादों से लाइलाज बीमारियों के उपचार संबंधी जानकारी दी। डॉ. कुंदन कुमार ने विद्यार्थियों को प्राकृतिक डीजल प्राप्त करना और उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। इसके अलावा डा. वंदना पांडेय, डॉ. रितेश वेलियन, डॉ. पीके जोशी आदि ने भी विभिन्न जानकारियां दीं।
छात्राओं ने किए पाताल भुवनेश्वर के दर्शन
गणाईगंगोली। राबाइंका गणाईगंगोली की छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के तहत पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन किए। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत भ्रमण पर गए छात्राओं के दल को विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि छात्राओं के आत्म विश्वास को बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने सफल व ज्ञानवर्द्धक भ्रमण के लिए अध्यापिका ममता आर्या, ज्योति कन्याल और हर्षा जोशी को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
फोटो 11 पीटीएच 06 पी