{"_id":"5a130e044f1c1bf2538be14e","slug":"41511198212-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैणा होया खोली का गणेशा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैणा होया खोली का गणेशा...
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। बनकोट में चार दिनी शरदोत्सव महोत्सव का आगाज हो गया है। उद्घाटन मौके पर हरि म्यूजिकल ग्रुप पिथौरागढ़ के कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। दल ने दैणा होया खोली का गणेशा हो, दैणा होया पंचनाम देवा हो की प्रस्तुति से समा बांध दिया। दल ने नि जाया घास काटना बिरान जंगल के साथ ही कई गीत प्रस्तुत किए।
विधायक मीना गंगोला ने शरदोत्सव का उद्घाटन करते हुए मंच निर्माण के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। राजकीय इंटर कॉलेज बनकोट, कन्या हाइस्कूल बनकोट, कूर्मांचल एकेडमी, शिशु मंदिर, प्राथमिक पाठशाला बनकोट के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
स्थानीय कलाकार कल्याण बोरा ने कई गीत प्रस्तुत किए। आयोजन समिति के अध्यक्ष रवींद्र सिंह बनकोटी, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार बनकोटी, सचिव सूरज सिंह बनकोटी, कोषाध्यक्ष दिनेश बनकोटी, उप सचिव राजेश बनकोटी ने अतिथियों का स्वागत किया और आभार जताया। संचालन बृजेश डसीला ने किया। इस दौरान गोकुल गंगोला, गोविंद पांडेय, विनोद डसीला, मोहन जोशी आदि मौजूद थे।