{"_id":"5980b96a4f1c1beb5a8b45fc","slug":"41501608298-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ महाविद्यालय में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का हुआ शुभारंभ
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार से राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का शुभारंभ हो गया है।
शुभारंभ करते हुए वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि इससे राष्ट्र प्रेम का भाव जागृत होगा। मंत्री ने महाविद्यालय में फर्नीचर और कक्ष निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसी एजेंसी से महाविद्यालय भवन का आकलन कराकर भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशक के माध्यम से प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जाएगा।
शासन से धन आवंटित कराया जाएगा। एनसीसी कैडेट ने मार्चपास्ट से मंत्री का स्वागत किया। प्राचार्य डा. डीएस पांगती की अध्यक्षता और हिंदी विभागाध्यक्ष डा. अजय शुक्ल के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रोफेसर जीत सिंह ज्याला, महेंद्र सिंह लुंठी, डा. नरोत्तम जोशी, डा. गिरीश चंद्र पंत, डा. एनएस बनकोटी, डा. पंकज कुमार भट्ट, डा. हेम पांडे, प्रोफेसर इंदु जोशी आदि मौजूद थे।
उधर, गंगोलीहाट महाविद्यालय में भी मंगलवार से कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। प्राचार्य सुशील कुमार गुरुरानी ने बताया कि 75 प्रतिशत उपस्थिति पर ही परीक्षाओं में बैठने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कक्षाएं सुबह 9.30 से संचालित हो रही है।