Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   41 people lost their lives in 25 road accidents in a year

Pithoragarh News: एक साल में 25 सड़क दुर्घटनाओं में काल के गाल में समाए 41 लोग

Sat, 03 Jan 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 03 Jan 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
41 people lost their lives in 25 road accidents in a year
पिथौरागढ़। सीमांत जिले की बदहाल सड़कें आए दिन लोगों की मौत का कारण बन रही हैं। अधिकांश सड़कों से सुरक्षा के इंतजाम गायब हैं जबकि इन पर आवाजाही सुरक्षित बनाने के हवाई दावे किए जा रहे हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक साल में जिले में 25 सड़क दुर्घटनाओं में 41 लोग असमय काल के गाल में समा गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, जनवरी 2025 से अब तक जिले में 24 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में 41 लोगों की जान गई है। अधिकांश घटनाओं का प्रमुख कारण सड़कों पर सुरक्षा के इंतजामों की कमी सामने आई है। बीते वर्ष थल सड़क पर मुवानी के पास बोकटा में हुए हादसे का कारण भी यही रहा। जब घटना के बाद मजिस्ट्रेट जांच हुई तो इस भीषण हादसे का कारण ओवरलोडिंग और सड़क सुरक्षा के इंतजामों की कमी सामने आया।
विज्ञापन

साफ है कि यदि दुर्घटनास्थल पर सड़क सुरक्षा के इंतजाम होते तो शायद हादसा नहीं होता। बता दें कि उस हादसे में स्कूल से घर लौट रहीं दो सगी बहनों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी जबकि छह गंभीर रूप से घायल हुए थे। अब फिर से ऐसा ही मामला सामने आया है। सातशिलिंग-थल सड़क पर बीते शुक्रवार जिस जगह कार खाई में गिरी वहां न तो क्रैश बैरियर लगाए गए हैं और न पैरापिटों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिस्टम की लापरवाही के चलते इस हादसे में दो युवकों को जान गंवानी पड़ी जबकि एक जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। सड़कों पर सुरक्षा के इंतजाम न होने से साल-दर-साल कई घरों की खुशियां मातम में बदल रही हैं। वहीं साल में कई बार सभागारों में बैठकें कर सड़कों पर सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश जारी करते हुए आवाजाही सुरक्षित बनाने के दावे किए जाते हैं।

--

बदहाल सड़कों पर जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे लोग
जिले में हाईवे सहित 120 से अधिक ग्रामीण और जिला सड़कों का निर्माण किया गया है। हैरानी है कि 80 से अधिक सड़कें ऐसी हैं जिनमें क्रैश बैरियर, पैरापिट सहित सुरक्षा के अन्य इंतजाम गायब हैं। वहीं ग्रामीण सड़कों पर बने कलवर्ट और सुरक्षा दीवारों के क्षतिग्रस्त होने से खतरा बना हुआ है। सिस्टम की इस लापरवाही से हर रोज इन सड़कों पर सीमांत के लोग जान जोखिम में आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed