फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मानव तस्करी पर पैनी नजर रखेंगे भारत-नेपाल

मानव तस्करी पर पैनी नजर रखेंगे भारत-नेपाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
मानव तस्करी पर पैनी नजर रखेंगे भारत-नेपाल
धारचूला (पिथौरागढ़)। भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों ने सीमा से मानव तस्करी नहीं होने देने के लिए कमर कसी है। सीमा क्षेत्र से होने वाली अवैध तस्करी पर भी लगाम लगाई जाएगी।
विज्ञापन


11वीं वाहिनी एसएसबी की गोठी स्थित सीमा चौकी में दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच सीमा समन्वय बैठक हुई। तय हुआ कि सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी पर और कड़ी नजर रखी जाएगी। दोनों देशों के सुरक्षा बल आपस में समन्वय कर मानव तस्करी पर लगाम लगाएंगे। सीमा पर गश्त और तेज की जाएगी। मानव तस्करी किसी भी हाल में नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


तय हुआ कि सीमा पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि नहीं होने दी जाएगी। मादक पदार्थ और अन्य वस्तुओं की अवैध तस्करी पर पूर्व की भांति नकेल कसी जाएगी। तस्करी को लेकर दोनों देशों के सुरक्षा बल आपस में सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में भारत की ओर से तहसीलदार नवीन चंद्र मुदगली, एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट अशोक कुमार, उप निरीक्षक उत्सव सिंह देवली, पुलिस के उप निरीक्षक विजय कुमार, राजस्व उप निरीक्षक हुकुम सिंह धामी, नेपाल की ओर से डीएसपी दिपेंद्र शाही, डीएसपी भीम बहादुर चंद, कस्टम निरीक्षक नर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed