फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी बरार परियोजना

ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी बरार परियोजना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी बरार परियोजना
थल (पिथौरागढ़)। 1996 में बनी 750 किलोवाट की बरार जल विद्युत परियोजना अब ग्रामीणों के लिए अभिशाप बन गई है। परियोजना से बिजली उत्पादन तो हो रहा है, लेकिन नहर के रिसाव से बरड़ गांव में कृषि योग्य लगभग एक हजार नाली और चौनीपातल में 500 नाली कृषि भूमि दलदल में तब्दील हो गई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


परियोजना के लिए बनाई गई नहर से वर्ष 2003 से रिसाव शुरू हो गया था। ग्रामीणों ने कई बार रिसाव को मजबूती से बंद करने की मांग उठाई। बावजूद इसके पानी रिसना बंद नहीं हुआ। ग्रामीणों ने अब रिसाव वाली जगहों के खेतों फसल उगाना छोड़ दिया है। इन जगहों पर जमीन भी धंस रही है। मौवाधार से कवौराली गैर तक बरड़ गांव के दीपक चंद, गीता चंद, प्रेम चंद, दल बहादुर चंद, प्रदीप चंद, हरि चंद, प्रताप चंद, पुष्कर चंद सहित 16 लोगों की एक हजार नाली भूमि दलदल में तब्दील हो गई है। चौनीपाताल में जगदीश राम, गणेश राम, लक्ष्मण राम, खड़क राम सहित 10 लोगों की 500 नाली भूमि कृषि योग्य नहीं रह गई है।
विज्ञापन


बरड़ में गीता चंद, बबलू सामंत और चौनीपाताल में जगदीश राम, गणेश राम के मकान में नहर के रिसाव का पानी आता है। ग्रामीण लंबे समय से मांग उठाते आए हैं कि रिसाव वाली जगहों पर उरेडा मोटे पाइप लगा कर परियोजना सुचारु रूप से चलाए। प्रत्येक बरसात में नहर टूटती रहती है और उरेडा द्वारा उसकी मरम्मत की जाती है फिर भी पानी का रिसाव बंद नहीं हो पाता है। चौनीपाताल निवासी थल की ग्राम प्रधान गीता देवी का कहना है कि शिकायतों के बाद तीन बार उरेडा के कर्मचारी जांच में आए। उन्होंने दोनों गांवों के पीड़ितों को सूचना दिए बगैर ही जांच कर नहर को रिसाव रहित दिखा दिया। पीड़ितों ने नहर से पानी के रिसाव को शीघ्र बंद नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उरेडा के परियोजना अधिकारी अखिलेश कुमार शर्मा का कहना है कि नहर की मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed