फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आंदोलनकारियों ने लगाया अनदेखी का आरोप

आंदोलनकारियों ने लगाया अनदेखी का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
आंदोलनकारियों ने लगाया अनदेखी का आरोप
पिथौरागढ़। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मूनाकोट के लिए चंचल सिंह बोरा को अध्यक्ष और मोहन सिंह को महामंत्री नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक पुष्कर सिंह धामी ने की। उन्होंने सरकार पर राज्य आंदोलनकारियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष जगत सिंह मेहता ने कहा कि सरकार को आंदोलनकारियों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में विकास खंड कनालीछीना के लिए कमान सिंह धामी को अध्यक्ष, राजेश मेहता को महामंत्री और गुलाब सिंह धामी को ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अध्यक्षों को 15 दिन के भीतर पूरी कार्यकारिणी गठित करने को कहा गया है। इस मौके पर समिति के महामंत्री सुभाष जोशी, बीडी कोहली, प्रेम सिंह राठौर, चंद्रशेखर पुनेड़ा, राधिका शर्मा, गंगा धामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed