{"_id":"5bae629b867a5523e256a022","slug":"31538155163-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के आंदोलन को मिल रहा व्यापक समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के आंदोलन को मिल रहा व्यापक समर्थन
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जिले की मांग को लेकर धरना 22वें दिन भी जारी है। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी की। अब तक 10532 लोग जिले के समर्थन में हस्ताक्षर कर चुके हैं। धारचूला, मुनस्यारी, नाचनी, तल्ला जोहार के लोग धरना स्थल पर पहुंच आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं।
जिला बनाओ वर्किंग कमेटी की ओर से रामलीला मैदान में धरना जारी है। शुक्रवार को महिमन कन्याल, किशन राम, शंकर खड़ायत, दीप सिंह बोरा, दीवान सिंह मेहता, शेर सिंह साही धरने में बैठे। उन्होंने कहा कि अब सीमांत क्षेत्र की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वर्किंग कमेटी से जुड़े युवा हस्ताक्षर अभियान में जुटे हुए हैं। दो अक्टूबर तक 15 हजार लोगों से हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य रखा गया है। दीवान सिंह भंडारी, देवकी नंदन जोशी, दिनेश कोहली, इंद्र सिंह बृजवाल, नारायण सिंह, करन टोलिया ने आंदोलन को समर्थन दिया।