{"_id":"5b88243e42c792462d1350a3","slug":"31535648830-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार वृद्ध से हेलीकॉप्टर का किराया लेने पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार वृद्ध से हेलीकॉप्टर का किराया लेने पर नाराजगी
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। बूंदी से धारचूला लाए गए गाला निवासी 65 वर्षीय किशन सिंह पुत्र मले सिंह और उसके तीमारदार से हेलीकॉप्टर का किराया लेने से सीमांत के लोगों में नाराजगी है। किशन सिंह ज्योलीकांग बुग्याल में बकरी चराने गए थे। वहां पर वह गंभीर रूप से बीमार हो गए।
परिजन उन्हें पीठ पर 45 किमी नीचे बूंदी लाए, जहां से उन्हें बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर से धारचूला लाया गया। आरोप है कि उससे और साथ आए तीमारदार से बूंदी में ही 3100-3100 रुपये ले लिए। इससे सीमांत के लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से उच्च हिमालयी क्षेत्र में फंसे बीमार लोगों से धारचूला लाने का किराया न लेने के निर्देश दिए गए थे।
इसके बावजूद उनसे किराया लिया जा रहा है। धारचूला के एसडीएम आरके पांडेय ने बताया कि बीमार और घायलों से हेलीकॉप्टर का किराया नहीं लिया जाता है। किराया क्यों लिया गया इसकी जांच की जाएगी।