फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नेट की धीमी रफ्तार से पोस्टआफिस में नहीं खुल रहे नए खाते

नेट की धीमी रफ्तार से पोस्टआफिस में नहीं खुल रहे नए खाते

Thu, 23 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नेट की धीमी रफ्तार से पोस्टआफिस में नहीं खुल रहे नए खाते
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। इंटरनेट की धीमी रफ्तार से कनालीछीना पोस्टआफिस में पिछले चार माह से नए खाते नहीं खुल पा रहे हैं। नतीजतन पोस्टआफिस में एक हजार आवेदन पत्र डंप पड़े हैं। इसके चलते जहां उपभोक्ता परेशान हैं, वहीं पोस्टआफिस को भी लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सीमांत जनपद में संचार सेवाएं बदहाल हो चुकी हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल से लेकर निजी कंपनियों की सेवाएं भी आए दिन खराब हो रही हैं। कई स्थानों पर नेटवर्क की समस्या बनी है। इस कारण कनालीछीना पोस्टआफिस में चार माह से खाते नहीं खुल पा रहे हैं। यहां पर चार माह में चालू और बचत खाता खोलने के लिए लोगों की ओर से जमा किए गए एक हजार आवेदन डंप पड़े हैं।
विज्ञापन


पार्वती देवी, पंकज धामी, उमेश जोशी, अनीता देवी, गुड्डी खड़ायत आदि ने बताया कि उन्होंने चार माह पहले खाता खोलने के लिए आवेदन किया था, लेकिन खाता नहीं खुला। इसके बाद पोस्टआफिस से उन्हें पिथौरागढ़ जाकर खाता खोलने को कहा गया। अब पिथौरागढ़ में भी खाता खोलने से इनकार किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने पोस्टआफिस की नेट सेवा में सुधार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेट के काम नहीं करने से खाते नहीं खुल पा रहे हैं। इंटरनेट की समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। नेट सेवा में सुधार होते ही खाते खोलने का काम शुरू हो जाएगा। - दिनेश जोशी, पोस्टमास्टर, कनालीछीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed