{"_id":"5b0c37164f1c1bf86e8b5099","slug":"31527527190-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को चूना लगाते पकड़े 35 व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को चूना लगाते पकड़े 35 व्यापारी
Updated Mon, 28 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बाजार में सब्जी-फल से लेकर परचून दुकान, आटा चक्की तक में घटतौली हो रही है। इसे रोकने के लिए बाट-माप विभाग की छापेमारी में घटतौली कर उपभोक्ताओं की जेब काटने का खुलासा हुआ है। अनियमितताओं पर विभाग ने पकड़े गए 35 कारोबारियों का चालान कर इन पर एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना ठोका।
बाट-माप विभाग ने गांधी चौक से लेकर बजेटी, कुमौड़, तिलढुकरी, जीआईसी रोड, स्टेडियम रोड, टकाना रोड, रोडवेस बस अड्डा समेत कई क्षेत्रों में छापेमारी की। विभाग की टीम इलेक्ट्रॉनिक कांटा साथ लाई थी। छापेमारी के दौरान टीम ने फल-सब्जी, परचून की दुकान, आटा चक्की में घटतौली पकड़ी। विभाग ने अपने कांटे से व्यापारियों द्वारा तोली गई सामग्रियों की जांच की तो घटतौली की पुष्टि हुई। इस दौरान सात व्यापारी घटतौली करते रंगेहाथ पकड़े गए। छापेमारी के दौरान खुलेआम घटतौली, अप्रामाणिक बाट-माप यंत्रों का प्रयोग करते पकड़े गए।
अनियमितता पर तीन बारों के चालान
छापेमारी के दौरान नगर के तीन शराब बारों में भी माप से जुड़ी अनियमितता पकड़ी गई। बार संचालक अप्रामाणिक माप के जरिये उपभोक्ताओं को चूना लगाते मिले। बारों में माप के उपकरण विभाग से प्रमाणित नहीं थे। इसमें टकाना रोड, नगरकोटी कांप्लेक्स, रोडवेज बस अड्डा स्थित शराब बार शामिल हैं। विभाग की टीम ने इन बार संचालकों के चालान काटने के साथ ही पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी ठोका है।
विज्ञापन
व्यापार संघ, उपभोक्ताओं ने शिकायत की थी
विभाग को लंबे समय से तोल में अनियमितताओं की शिकायत मिल रही थी। आम उपभोक्ताओं के साथ ही व्यापार संघ ने भी विभाग के समक्ष घटतौली समेत तमाम अनियमितताओं की शिकायत की थी। इसके बाद विभाग हरकत में आया। छापेमारी की तो शिकायतों की पुष्टि भी हुई। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक वसूलने, घटतौली आदि अनियमितताओं की सूचना देने की अपील की है।
विभाग घटतौली की रोकथाम के प्रति सचेत है। अनियमितताओं पर समय-समय पर छापेमारी की जाती है। उपभोक्ता घटतौली आदि अनियमितताओं की शिकायत लिखित के साथ ही विभाग के फोन नंबर 9410364431 पर भी दर्ज करा सकते हैं।
- शांति भंडारी, वरिष्ठ निरीक्षक, बाट-माप विभाग।