{"_id":"5b0c35304f1c1baa6e8b51b4","slug":"31527526704-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता दरबार में जनसमस्याएं दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता दरबार में जनसमस्याएं दर्ज
Updated Mon, 28 May 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जनता दरबार में सड़क, पेंशन, शिक्षकों की कमी आदि जन समस्याएं छाई रही। दरबार में 88 और समस्याएं दर्ज हुई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों केे पखवाड़ा भर के भीतर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
सोमवार को आयोजित जनता दरबार में ग्राम धुर्चू के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या बताई और नई लाइन बिछाने की मांग की। मड़मानले विद्यालय प्रबंधन समिति ने राजकीय आदर्श विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लापरवाही की शिकायत की। सातशिलिंग के कमलराम ने विकलांग पेंशन न मिलने की शिकायत की। ग्राम प्रधान सिलचमू ने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत के साथ ही किसानों को सब्सिडी की मांग की। ग्राम प्रधान बड़लचमू ने बारात घर और पेयजल योजना का निर्माण करने की मांग की। शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष पुष्कर सिंह गोबाड़ी ने राइंका झूलाघाट में शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई। पिथौरागढ़ के दिनेश चंद्र पाठक ने मुख्यालय में सांस्कृतिक स्थल के साथ ही चंडाक में जल संग्रहण टैंक का निर्माण की मांग की। ग्राम सभा तडेमिया के रौतेड़ा तोक में सड़क निर्माण के कारण सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज कराई गई। बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान ग्राम धमौड़ा में मंजूबाला ने मलबे से भवन को नुकसान की शिकायत की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को पखवाड़े भर के भीतर सभी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान पीडी डीडी पंत, एसडीएम एसके पांडेय आदि थे।
अब ब्लॉक मुुख्यालयों में भी जनता दरबार होगा
अब जिला मुख्यालय के साथ ही ब्लॉक मुख्यालयों में भी जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक मुुख्यालयों पर स्थापित स्वॉन केंद्रों के जरिये क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। डीएम वीसी के जरिये समस्याएं सुनेंगे और निस्तारण के निर्देश देंगे। इससे जिले के दूरदराज से मुख्यालय आने वाले क्षेत्रवासियों को सहूलियत होगी। वे जिला मुख्यालय आए बगैर ब्लॉक मुख्यालय से ही समस्याएं बता सकेंगे। यह व्यवस्था चार जून से प्रभावी हो जाएगी।