{"_id":"5b0aed0b4f1c1bf56e8b4f12","slug":"31527442699-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले दो दिनों में ओलावृष्टि की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले दो दिनों में ओलावृष्टि की चेतावनी
Updated Sun, 27 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों में अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। इससे सुलग रहे जंगलों को राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग की चेतावनी के साथ ही रविवार शाम से ही मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी। देर शाम तक कई बार अंधड़ और तेज हवाएं चलती रही। अंधड़ और तेज हवाओं से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। जगह-जगह अंधड़ के चलते वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। इधर, मुनस्यारी मेें बूंदाबांदी हुई। मौसम के बदले रुख से शाम के तापमान में गिरावट आई। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटों के भीतर अंधड़ की चेेतावनी दी है।
इसको लेकर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जबकि 31 मई तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही ओलावृष्टि की संभावना भी जताई है। कहीं-कहीं अति ओलावृष्टि भी हो सकती है। एक और दो जून को बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की बारिश की संभावना से वनाग्नि को लेकर राहत की उम्मीद जगी है।