{"_id":"5abe729c4f1c1bb5618b4883","slug":"31522430620-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुला मंच के जरिए अधिनियम, कानून की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुला मंच के जरिए अधिनियम, कानून की जानकारी दी
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अर्पण चाइल्ड हेल्पलाइन ने मर्सोली गांव में खुला मंच का आयोजन कर बाल विवाह, घरेलू हिंसा, अवैध शराब, कन्या भ्रूण हत्या आदि मुद्दों पर चर्चा की। महिला हेल्पलाइन की उप निरीक्षक विजया, कोतवाली के उप निरीक्षक के पांडालिया, बाल कल्याण समिति की रितु भट्ट, बाल विकास अधिकारी इंदु चंद, एडवोकेट प्रदीप पाठक ने विभिन्न अधिनियमों, कानूनों, योजनाओं के बारे में बताया।
उन्होंने सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए आगे आने की अपील की। गांव के लोगों ने अवैध शराब और घरेलू हिंसा को रोकने के लिए गांव में अभियान चलाने की बात कही। आयोजन के दौरान लोगों को चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, महिला हेल्प लाइन नंबर 1090, पुलिस हेल्प लाइन नंबर 100 की जानकारी दी गई। लक्ष्मण धामी, आशा पाल, चंपा त्रिपाठी, बीना सौन, नेहा बोहरा ने आयोजन के संचालन में सहयोग दिया।