{"_id":"5a525c3f4f1c1bd1408b5327","slug":"31515347007-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वल्थी गांव में भीषण आग, घास के ढेर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वल्थी गांव में भीषण आग, घास के ढेर जले
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदकोट (पिथौरागढ़)। वल्थी गांव में रविवार दोपहर करीब एक बजे घास के ढेरों में भीषण आग लग गई। आग से घास के 18 ढेर (लुट्टे) जल गए। आग की लपटों से पास ही स्थित गोशाले में बंधे पांच जानवर भी झुलस गए। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग को आवासीय मकान तक पहुंचने से रोक दिया। आग से घर के पास रखी इमारती लकड़ी भी जल गई।
रविवार दोपहर वल्थी गांव में महेश चंद्र जोशी और कलावती जोशी के मकान के बाहर बनाए गए सूखे घास के ढेरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। इतनी भीषण आग पर काबू पाना गांव के लोगों के बस की बात नहीं थी। गांव के लोगों ने आग को आवासीय मकान तक पहुंचने से रोक दिया।
दोनों परिवारों को आग से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों ने तहसील प्रशासन को पत्र देकर आपदा मद से राहत राशि देने की मांग की है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने घास के ढेर पर जानबूझकर आग लगा दी होगी।