{"_id":"59cfcb254f1c1b65548b5140","slug":"31506790181-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुटखोला गांव में तेंदुए के हमले में महिला जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुटखोला गांव में तेंदुए के हमले में महिला जख्मी
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गुरना के पास कुटखोला गांव में शनिवार शाम तेंदुए ने हमला कर एक महिला को घायल कर दिया। ये घटना शाम करीब सात बजे की है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र इग्याहरदेवी ले जाया गया। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी।
बताया गया कि कुटखोला गांव की राधिका देवी (55) शनिवार शाम घर के पास ही खेत में काम कर रही थी, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने के बाद कई लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ महिला को घायल करने के बाद भाग चुका था।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पिछले 20 दिनों से इलाके में तेंदुआ नजर आ रहा है। अब यह आबादी की ओर घुसने लगा है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।