फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सेना लापता लोगों की खोजबीन में करेगी पूरी मदद

सेना लापता लोगों की खोजबीन में करेगी पूरी मदद

Sun, 27 Aug 2017 12:56 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
सेना लापता लोगों की खोजबीन में करेगी पूरी मदद
धारचूला (पिथौरागढ़)। सेना की कुमाऊं स्काउट्स के कमांडिंग अफसर कर्नल ललित मिश्रा ने शनिवार को मांगती से आगे नजंग नाला तक का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मांगती और मालपा हादसे में लापता लोगों की खोजबीन में सेना पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि मांगती में आई आपदा के तुरंत बाद सेना ने मोर्चा संभाल लिया था। कई जवानों ने बेहतरीन काम भी किया।
विज्ञापन


कर्नल मिश्रा ने कहा कि आपदा के बाद राहत और बचाव के काम शुरू करने में सेना के जवानों ने काफी कोशिश की। मांगती से मालपा के बीच नजंग नाले में अब अस्थायी पुल बना दिया गया है। इस पुल से आवाजाही होने लगी है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, मलबे में दबे और नदी में बहे लोगों की खोजबीन में नागरिक प्रशासन को सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन


अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पहुंचे कर्नल मिश्रा ने आपदा के बाद की सारी स्थितियों को देखा। अधिकांश स्थानों पर पैदल रास्ते अब तैयार हो गए हैं और नालों पर अस्थायी पुल भी बन चुके हैं। जल्द ही आवागमन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed