डीडीहाट में संस्थाएं रोजाना बांट रही 30 हजार लीटर पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के गंभीर पेयजल संकट से निपटने के लिए कई संगठन आगे आए हैं। आईटीबीपी, एसएसबी, जल संस्थान और वेलफेयर सोसायटी रोजाना 30 हजार लीटर पानी बांट रहे हैं। शनिवार को जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष किशन सिंह भंडारी ने 15 हजार लीटर पानी वाहनों में भरकर गांधी चौक, तहसील वार्ड, अंबेडकर वार्ड में बंटवाया। इनमें कैलाश चुफाल, रवींद्र बोरा, खुशाल धानकी ने सहयोग किया। एसएसबी, आईटीबीपी और जल संस्थान लगातार वाहनों से पानी बांट रहे हैं। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने कहा कि लोगों के सहयोग से काफी राहत मिल रही है। जल संस्थान की योजना के कई स्रोत सूख गए हैं। कई सूखने की स्थिति में पहुंच गए हैं। मानसून की बारिश शुरू होने तक संकट बना रहेगा।
नानासेम में 15 दिनों से नलों में पानी नहीं
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। तहसील के दूरस्थ नानासेम गांव में 15 दिन से नलों में पानी नहीं आया है। स्रोत का पानी कम होने और लाइन टूटने से यह समस्या पैदा हुई है। गांव के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल पेयजल सप्लाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में हरपाल सिंह, गंगा सिंह, किशन सिंह, नंदी देवी, इंद्रा देवी, महिमन सिंह, गणेश सिंह आदि शामिल थे।
बेड़ीनाग में रोज बिगड़ रही स्थिति
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर में पेयजल संकट रोज गहराता जा रहा है। पांच किलोमीटर दूर सुकल्याड़ी से वाहनों में पानी ढोकर लाने में ज्यादा समय लग रहा है। आसपास के सभी स्रोत सूख गए हैं। नलों में पानी नहीं आ पा रहा है। अभी बेड़ीनाग क्षेत्र में अच्छी बारिश नहीं हो पाई है। इस कारण तत्काल जल संकट से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। नगर के नया बाजार, मुख्य बाजार, कॉलेज रोड, सांगड़, ढनौली, भटीगांव में हाहाकार की स्थिति पैदा हो गई है। लोग सिर्फ पानी की व्यवस्था में लगे रहते हैं। जल संस्थान के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने कहा कि स्थिति को काबू पाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।