{"_id":"65aea5ee56b612a4c902f686","slug":"30-families-in-pabhai-troubled-by-drinking-water-crisis-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-9470-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पाभै में 30 परिवार पेयजल संकट से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पाभै में 30 परिवार पेयजल संकट से परेशान
Mon, 22 Jan 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 22 Jan 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
नैनीसैनी हवाई अड्डे से लगे पाभै गांव में हैंडपंप से पानी भरते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई अड्डे से लगे पाभै के ग्रामीण दो सप्ताह से पेयजल संकट से परेशान हैं। इसके बाद भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण हैंडपंप और प्राकृतिक जल स्रोतों से पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। लोगों ने जल संस्थान से पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है।
पाभै गांव के लिए दौला, चेसर होते हुए पेयजल लाइन बिछी है। नैनीसैनी हवाई अड्डे में कार्य के दौरान पेयजल लाइन टूट गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए वह कई बार जल संस्थान के अधिकारियों और लाइनमैन को फोन कर चुके हैं। इसके बाद भी पेयजल लाइन को ठीक नहीं किया जा रहा है। हवाई अड्डे के अंदर क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए अनुमति नहीं मिल पा रही है।
जिस कारण पेयजल लाइन ठीक नहीं हो पा रही है। वह किसी तरह प्राकृतिक जल स्रोत और हैंडपंप से पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र पेयजल लाइन को ठीक करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव को जाने वाली पेयजल लाइन 25 वर्ष पुरानी है जिस कारण वह जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
कोट
पेयजल लाइन को ठीक कर जल्द पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। किस जगह पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इसकी जांच की जा रही है। - सुरेश जोशी, ईई जल संस्थान पिथौरागढ़।