फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   25 saplings will be given to every gram sabha under Meri Mati, Mera Desh

Pithoragarh News: मेरी माटी, मेरा देश के तहत हर ग्राम सभा को दिए जाएंगे 25 पौध

Thu, 10 Aug 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 10 Aug 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
25 saplings will be given to every gram sabha under Meri Mati, Mera Desh
धारचूला के गोठी में मौजूद कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चे। संवाद
धारचूला/गणाई गंगोली/पिथौरागढ़। जिला उद्यान अधिकारी त्रिलोकी राय ने बताया कि मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत नौ अगस्त से 15 अगस्त तक पौध का वितरण किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम सभा को 25-25 पौधे दिए जाएंगे। लगभग 17,000 पौधों का वितरण इस अवधि में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मानसून सीजन में हर साल की तरह इस बार भी 36,000 फलदार पौधों का वितरण किया गया है। प्रति व्यक्ति पांच पौध दिए गए हैं। नैनीसैनी में ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मिट्टी को एकत्र कर विण तक पहुंचाया।
विज्ञापन

धारचूला के सीमा चौकी गोठी क्षेत्र में स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम किया गया। एसएसबी के सहायक कमांडेंट संदीप केसरी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों के शहीदों को नमन किया जा रहा है। शिक्षक भीम सिंह बनंग्याल, गणेश नबियाल, वंदना बुदियाल, पुष्पा गर्ब्याल आदि मौजूद रहे। सीमा चौकी गुंजी में 11वीं वाहिनी एसएसबी ने गुंजी मनेला मार्केट में सीमा चौकी प्रभारी निरीक्षक दलराज मीणा के नेतृत्व में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन

इधर, मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गणाई गंगोली महाविद्यालय में पंच प्रण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। वहां डाॅ. मुनेश कुमार पाठक, नवीन चंद्र, मनोहर चंद्र जोशी, डॉ. अंकिता टम्टा, प्रेमा पांडेय, जीवन बोरा, विनोद सिंह, मनीष कुमार, गोपाल चंद्र आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन वैली में कार्यक्रमों की धूम

पिथौरागढ़। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में स्वतंत्र भारत सप्ताह के कार्यक्रम धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को द्वितीय दिवस के कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीईओ एके जुकरिया, प्रबंधक कनिका जोशी, संस्थापक एडवोकेट मनोज कुमार जोशी और प्रधानाचार्य रुचि मेहता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को पदक से सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल कैप्टन प्रतिज्ञा मेहरा, हेड गर्ल संजना धामी, हेड बॉय लक्ष्मण सिंह, शिक्षिकाएं आदि मौजूद रहे। संवाद
.............
मेरी माटी, मेरा देश : गांव की मिट्टी लेकर माथे पर तिलक लगाया

चंपावत/लोहाघाट। राजकीय पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मेरी माटी, मेरा देश अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं ने गांव की मिट्टी लेकर माथे पर तिलक लगाया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. चंद्र राम ने अमृत वाटिका का सृजन फूल पौधे लगाए। छात्र-छात्राओं और स्टाफ को पंच प्रण की प्रतिज्ञा दिलाई गई। कार्यक्रम के एनएसएस प्रभारी डॉ. भूपिंदर औलख, डॉ. विवेक, सुनील, डॉ. सुशीला, मोहिनी आदि उपस्थित रहीं।


इधर, विकासखंड बाराकोट के ग्राम सभा फरतोला के अमृत सरोवर में प्रधान ममता देवी की अध्यक्षता में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी, मेरा देश के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम, पंच प्रण प्रतिज्ञा, पौध रोपण, सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर बीडीओ केसी जोशी, ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली, डीपीओ एसके गुप्ता, दीपा राय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed