{"_id":"678550ee018c7a409b093835","slug":"24-posts-lecturers-vacant-10-gics-studies-affected-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-122663-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 10 जीआईसी में प्रवक्ताओं के 24 पद रिक्त, पढ़ाई हो रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 10 जीआईसी में प्रवक्ताओं के 24 पद रिक्त, पढ़ाई हो रही प्रभावित
Mon, 13 Jan 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जनपद के बिण विकासखंड के 10 राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ताओं के 24 पद रिक्त हैं। इन विद्यालयों में 24 पदों के सापेक्ष 16 अस्थायी शिक्षकों की तैनाती की हैं। विद्यालयों में प्रवक्ता की कमी से शिक्षण कार्य पर प्रभाव पड़ रहा है।
केएनयू राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में 18 प्रवक्ता पदों के सापेक्ष हिंदी, संस्कृत, समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, वाणिज्य विषय के सात पद रिक्त हैं। एसडीएस राजकीय इंटर कॉलेज में 13 प्रवक्ता और राइंका गुरना में 10 प्रवक्ता पदों के सापेक्ष भूगोल, समाज शास्त्र के दो-दो पद रिक्त हैं।
आदर्श उच्च राजकीय इंटर कालेज गोरंगचौड़ में 9 प्रवक्ता पदों के सापेक्ष हिंदी, राजनीतिक विज्ञान के दो-दो पद रिक्त हैं। राइका बांस में 9 प्रवक्ता पदों के सापेक्ष हिंदी, अंग्रेजी विषय के दो पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
राइंका रोड़ीपाली में 10 पदों और राइका दिगतोली के पांच पदों के सापेक्ष अर्थशास्त्र विषय के एक-एक प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं। राइका कुम्डार में नौ प्रवक्ता पदों के सापेक्ष जीव विज्ञान में एक पद रिक्त है। वहीं राइंका चमाली के पांच प्रवक्ता पद के सापेक्ष हिंदी, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान के तीन पद रिक्त हैं।
दस विद्यालयों में 24 रिक्त पदों के सापेक्ष वाणिज्य, हिंदी, भूगोल, समाज शास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान विषय में 16 अस्थायी प्रवक्ताओं की तैनाती की गई है। वर्तमान समय में इन दस विद्यालयों में लगभग दो हजार से अधिक विद्यार्थी अस्थायी प्रवक्ता के भरोसे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
बिण के खंड शिक्षा अधिकारी गणेश सिंह ज्याला का कहना है कि बिण विकासखंड के दस राजकीय इंटर कॉलेजों में 98 स्वीकृत स्थायी पदों के सापेक्ष 24 पद रिक्त हैं। रिक्त पदों में 16 अस्थायी प्रवक्ताओं की तैनाती की गई है, ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो सके। शासन को रिक्त पदों की सूची दी गई है। जल्द ही नए प्रवक्ताओं के मिलने की उम्मीद है। -