फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   24 people from abroad come under surveillance in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में विदेश से आए 24 लोग निगरानी में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
24 people from abroad come under surveillance in Pithoragarh
पिथौरागढ़ में पत्रकार वर्ता करते डीएम और एसपी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़ जिले में विदेश से आए 24 लोगों को कोरोना की आशंका को देखते हुए होम क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग सभी लोगों की निगरानी कर रहा है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 24 लोग विदेश से आ चुके हैं। सभी को एहतियात के तौर पर निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन किया गया है। लोगों को इसका समझदारी से पालन करना चाहिए। राशन, रसोई गैस, मेडिसिन सहित जरूरी वस्तुओं की कमी नहीं होने दी जाएगी। जनता की सुविधा के लिए शासन के निर्देश के अनुसार सुबह सात बजे से 10 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। सिलिंडरों की होम डिलीवरी होगी। यदि ग्रामीण क्षेत्रों में राशन या अन्य वस्तुओं की कमी होगी तो वहां भी जरूरी सामान की आपूर्ति कराई जाएगी। मैदानी क्षेत्रों से राशन, सब्जी लेकर आ रहे ट्रकों को अनुमति दी जाएगी। फल, सब्जी या राशन के अधिक दाम वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यहां फंसे बिहार, झारखंड, बहराइच और नेपाल के मजदूरों के भोजन की व्यवस्था करने की बात भी कही। एसपी प्रति प्रियदर्शनी ने कहा कि लोग अनावश्यक रूप से सड़कों पर न निकलें इसके लिए कई जगह बैरियर लगाए गए हैं। पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। बेवजह वाहनों का संचालन करने वालों के खिलाफ भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed