फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   23,651 students will get shoes and bags

Pithoragarh News: 23,651 छात्र-छात्राओं को जूते और बैग मिलेंगे

Thu, 30 Jan 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 30 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
23,651 students will get shoes and bags
पिथौरागढ़। जिले के आठ विकासखंडों के राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को जूते व बैग उपलब्ध कराने के लिए शासन ने 91,19274 रुपये की धनराशि मिली है। इसमें से राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों को 39,91536 रुपये और उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों को 51,27738 रुपये की धनराशि दी गई है। यह धनराशि 23,675 विद्यार्थियों के खाते में डाल दी गई है।
विज्ञापन

बेड़ीनाग के विद्यालयों को 5,99,214 रुपये, गंगोलीहाट को 1,24,508, कनालीछीना को 4, 04,712, डीडीहाट को 3,41,418, धारचूला को 7,83,552, मुनस्यारी को 5,16,978, बिण को 8,83,806 और मूनाकोट के विद्यालयों को 4,73,550 रुपये की धनराशि जूते और बैग खरीदने के लिए दी गई है।
विज्ञापन


23,651 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
पिथौरागढ़। जिले के सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में कुल छात्र संख्या 23,651 है। राजकीय व अशासकीय प्राथमिक विद्यालयों को बैग के लिए 165 और जूते के लिए 153 रुपये और राजकीय, अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों को बैग के लिए 275 और जूते के लिए 187 रुपये प्रति छात्र-छात्रा की दर से दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शासन की ओर से बच्चों के जूते और बैग के लिए 91,19,274 की धनराशि स्वीकृत हुई थी। यह धनराशि आठ विकासखंडों के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के खातों में भेज दिए गए हैं। सभी विद्यालयों ने 23,651 छात्र-छात्राओं के खाते में धनराशि भेज दी है। जिन छात्र-छात्राओं के पास खाते की सुविधा नहीं है, उनके अभिभावकों के खाते में रुपये भेजे गए हैं। - तरुण कुमार पंत, प्रारंभिक जिला शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed