फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   2312 rupees bill annually on Jal Jeevan Mission connection in pithoragarh

Uttarakhand: एक रुपये में कनेक्शन...2312 रुपये का बिल, जल जीवन मिशन के कनेक्शन अब महंगे पड़ेंगे

Thu, 30 Oct 2025 02:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 30 Oct 2025 02:42 PM IST
सार

जल जीवन मिशन के तहत एक रुपये में दिए गए नल कनेक्शनों पर अब हर तिमाही 578 रुपये (सालाना 2312 रुपये) का बिल आएगा। यह नियम पुराने कनेक्शनों पर भी लागू होगा। 

विज्ञापन
2312 rupees bill annually on Jal Jeevan Mission connection in pithoragarh
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

जिन लोगों ने एक रुपये में कनेक्शन लेकर घर-घर नल का सपना देखा, उनको अब ये सौदा महंगा लगने लगा है। जल जीवन मिशन के तहत दिए गए कनेक्शन के लिए अब हर तिमाही 578 रुपये बिल आएगा। यानी सालाना 2312 रुपये चुकाने होंगे। हैरानी की बात यह है कि पुरानी पेयजल योजनाओं से जुड़े कनेक्शनों पर भी नया नियम लागू कर दिया गया है।

जल संस्थान ने अब तक अलग-अलग योजनाओं के बीच अंतर खत्म कर दिया है। पहले पेयजल योजनाएं दो श्रेणियों में आती थीं। पहली ग्रेविटी योजनाएं जिनमें बिना पंपिंग के पाइप से पानी घरों तक पहुंचता था। दूसरी हाई हेड योजनाएं जिनमें पंपिंग की जरूरत पड़ती है। अब अगर किसी इलाके में दोनों योजनाएं चल रही हैं तो पूरे क्षेत्र को हाई हेड यूनिट मान लिया गया है। यानी अब सबसे महंगी श्रेणी का बिल ही सबको देना होगा। स्थानीय लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन

तीन महीने में 578 रुपये का बिल
शुरुआत में पानी की सुविधा लगभग मुफ्त थी। धीरे-धीर इसके लिए चार्ज लिया जाने लगा। जल जीवन मिशन में अब तक यह बिल 430 रुपये हर तीन महीने का चुकाना होता था। अब जल संस्थान के नए नियमों के मुताबिक, अब हर उपभोक्ता को तीन महीने में 578 रुपये देने होंगे। एक साल के हिसाब से यह रकम 2312 रुपये होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने कनेक्शन भी नए नियमों में फंसे
सीमांत जिले पिथौरागढ़ में जल जीवन मिशन के तहत 95,400 पेयजल कनेक्शन दिए गए हैं। इनमें से लगभग 40 फीसदी कनेक्शन पुराने समय की योजनाओं से जुड़े हैं। अब इनको भी नई योजना का हिस्सा मान लिया गया है। यानी चाहे कनेक्शन नया हो या पुराना, बिल सबका बराबर होगा।

 

जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को दिए गए कनेक्शन का बिल बढ़ गया है। अब पुरानी और नई योजनाओं से जुड़े कनेक्शनों का एक समान शुल्क निर्धारित किया गया है। करीब डेढ़ सौ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। - सुरेश जोशी, ईई, जल संस्थान, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed