{"_id":"5cc730b5bdec2207362d0114","slug":"21556558005-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडे किरौली में एटीएम नहीं होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडे किरौली में एटीएम नहीं होने से लोग परेशान
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। कांडे किरौली में तीन माह से एटीएम नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र एटीएम नहीं लगाया गया तो वे आंदोलन को विवश होंगे।
एसबीआई कांडे किरौली की शाखा में लगा एटीएम तीन माह पूर्व बैंक प्रबंधन ने गुपचुप तरीके से अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया। इसको लेकर ग्रामीणों ने चक्का जाम भी किया। ग्रामीणों के साथ वार्ता में एसडीएम ने मार्च में एटीएम लगाने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके एटीएम नहीं लग पाया।
इसके चलते बैठौली, कांडे किरौली, जगथली, धंतोली, जाखरावत, कालेटी, हीपा, उडियारी आदि गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। बैंक में आए दिन प्रबंधक के साथ ग्राहकों की तकरार होते रहती है। पूर्व प्रधान जगदीश राम ने डीएम को ज्ञापन सौंप शीघ्र एटीएम लगाए जाने की मांग उठाई है।