{"_id":"5c66f413bdec2273875d5c98","slug":"21550251027-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के पहरे में हुई आदर्श इंटर कालेज मुवानी में गृह परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के पहरे में हुई आदर्श इंटर कालेज मुवानी में गृह परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। शुक्रवार से विद्यालयों में गृह परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज मुवानी में छात्र-छात्राओं ने पुलिस के पहरे में गृह परीक्षा दी। 25 मार्च तक विद्यालय में पुलिस तैनात रहेगी।
मुवानी इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले 12 वीं का छात्र राहुल कुमार ने नौ फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने इस मामले में विद्यालय के कुछ शिक्षकों पर सभा में टिप्पणी करने का आरोप लगाया था और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। चक्काजाम और लोगों के आक्रोश को देखते हुए विद्यालय में पीएसी भी तैनात की गई थी। तनाव कम होने के बाद 12 फरवरी को पीएसी हटा ली गई।
विद्यालय में 13 और 14 फरवरी को अवकाश रहा। 15 फरवरी से विद्यालय में गृह परीक्षाओं को देखते हुए एसआई बालकृष्ण आर्य के नेतृत्व में कांस्टेबल संजीव कुमार, फकीर राम, दीवानी राम परीक्षाओं में इंटर कॉलेज में तैनात किया गया है। प्रभारी प्रधानाचार्य राजेंद्र बोरा ने बताया कि गृह परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन सभी शिक्षक उपस्थित रहे।