{"_id":"5bc4c4b2bdec22697c0a80b0","slug":"21539622066-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे मिली नवजात की हालत में हुआ मामूली सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे मिली नवजात की हालत में हुआ मामूली सुधार
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची की हालत में मामूली सुधार हुआ है। चिकित्सकों की के अनुसार बच्ची के शुगर लेबल में भी कुछ कमी आई है।
रविवार की सुबह पिथौरागढ़-घाट मार्ग पर सड़क किनारे एक नवजात बच्ची मिली थी। इस बच्ची के शरीर में चींटियां लगी थी। इस बच्ची को घाट चौकी पुलिस ने जिला महिला अस्पताल पहुंचाया था। बच्ची की जांच करने पर उसका शुगर लेबर 308 पाया गया था।
बच्ची का उपचार कर रहे सीएमएस एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.जेएस नबियाल ने बताया कि उपचार के बाद बच्ची की हालत में मामूली सुधार है। उन्होंने बताया कि बच्ची को सघन चिकित्सा निगरानी में रखा है। अस्पताल का स्टाफ बच्ची को दूध पिलाने से लेकर साफ सफाई में जुटा है। बच्ची की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से एक महिला जवान को भी ड्यूटी में तैनात किया गया है।
बच्ची को लावारिस फेंकने वालों पर हो कार्रवाई
पिथौरागढ़। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक हेमा थलाल ने अस्पताल पहुंचकर नवजात को देखा। हेमा ने पुलिस प्रशासन से दो दिन की नवजात बच्ची को सड़क किनारे फेंकने वालों का पता लगाकर सजा देने की मांग की है। ब्यूरो