{"_id":"5b79a39a42c792465b6889f3","slug":"21534698394-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे केएमवीएन कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे केएमवीएन कर्मचारी
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। केएमवीएन के पर्यटक आवास गृहों को पीपीपी मोड में देने का विरोध समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी सोमवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। सुबह 10 से 12 बजे तक गैस वितरण का कार्य भी ठप रहेगा। कैलाश यात्रा ड्यूटी में तैनात कर्मियों के भी हड़ताल पर रहने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
केएमवीएन महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि आवास गृहों के निजीकरण के खिलाफ और नौ सूत्री मांग पत्र के तहत 20 अगस्त से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। इस दौरान पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में दोनों निगमों के कर्मचारी दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। कैलाश मानसरोवर यात्रा में लगे कर्मचारी भी इसमें शामिल रहेंगे। इस दौरान रसोई गैस वितरण का कार्य भी बंद रहेगा।
कर्मियों की हड़ताल से कुछ समय के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रियों को भी दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। गुरुरानी ने बताया कि दो घंटे के कार्य बहिष्कार के दौरान सभी पर्यटक आवास गृहों के परिसर में पौधरोपण किया जाएगा। कर्मचारी हिमालय बचाने और पलायन रोकने की शपथ लेंगे।