फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पाभें सड़क का काम शुरू, आंदोलन स्थगित

पाभें सड़क का काम शुरू, आंदोलन स्थगित

Thu, 16 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पाभें सड़क का काम शुरू, आंदोलन स्थगित
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। 74 दिनों क्रमिक अनशन और दो दिन आमरण अनशन चलाने के बाद जाखनी, भामा, पाभें के लोगों की मुरीद पूरी हुई है। सड़क का काम शुरू होने के बाद लोगों ने आंदोलन स्थगित कर दिया है। विधायक मीना गंगोला ने 15 अगस्त से आमरण अनशन पर बैठे संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंचल सिंह भंडारी और हरगोविंद सिंह महरा को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने बांड पेपर पर लिखित में दिया कि कुछ कागजी कार्यवाही होने है, वह 20 दिन में पूरी कर ली जाएंगी। इसके बाद लोग आंदोलन स्थगित करने पर सहमत हो गए। विधायक ने मणकनाली जाकर सड़क के काम का उद्घाटन किया। साथ ही पाभें से जराजाखनी तक एक किमी सड़क निर्माण करने की घोषणा की। कहा कि पनकट्या से गंतोला तक तीन किमी सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व प्रमुख ललित पाठक, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता नागेंद्र बहादुर, सहायक अभियंता बीएस अधिकारी, जेई दीपक दताल, संघर्ष समिति के संरक्षक पुुष्कर सिंह भंडारी, पूरन महरा, कैलाश महरा, वीरेंद्र भंडारी, भूपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलनकारियों ने मौन रखकर विरोध जताया
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। चौमाचौड़ा, पाताल भुवनेश्वर की स्वीकृत तीन सड़कों का निर्माण न होने के विरोध में चल रहे आंदोलन में बृहस्पतिवार को आंदोलनकारियों ने मुंह पर पट्टी बांधकर मौन रखा। बृहस्पतिवार को सेला निवासी नीरज रावल क्रमिक अनशन पर बैठे। संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर रावल ने कहा कि ग्रामीण 10 दिनों से आंदोलन चला रहे हैं, लेकिन सरकार, प्रशासन और कार्यदायी संस्था आंदोलनकारियों की सुध नहीं ले रहा है। उनके समर्थन में उमेद दशौैनी, रवि दशौनी, मनोज कुमार, किशोर रावल, प्रधान राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र सिंह, दीपक नेवलिया, गोपाल सिंह, ललित भंडारी, भगवान भंडारी, पाना देवी, भगवान दशौनी, लक्ष्य दशौनी, लछम सिंह रावल, माधो सिंह रावल ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed