{"_id":"5b648eaf4f1c1be2588b4cb3","slug":"21533316783-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनालीछीना के पांच गांवों की बिजली 15 दिनों से गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनालीछीना के पांच गांवों की बिजली 15 दिनों से गुल
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। सड़क निर्माण के चलते बिजली के पोल तिरछे होने से क्षेत्र के पांच गांवों के 100 परिवारों की बत्ती पिछले 15 दिनों से गुल है। इसके चलते ग्रामीणों को अंधेरे में रात बितानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो वह सोमवार को मामले को जनता दरबार में रखेंगे।
लोनिवि अस्कोट की ओर से चनौली-गैंडाली दो किमी सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था की सतर्कता नहीं बरतने से बिजली लाइन का डबल पोल तिरछा हो गया है और तार पेड़ों को छूने लगे। इससे लाइनों में आग लग गई। आग लगने के बाद बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद कर दी। इससे चनौली, गिरखाणा, ल्वाली, लौतड़ा और च्यूड़ी के सौ परिवारों की बिजली गुल हो गई।
प्रधान जगजीवन राम टम्टा, क्षेपंस रवींद्र सिंह धामी, विनोद चंद, धरम सिंह, बलवीर चंद ने बताया कि बिजली गुल होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। रात को वन्य जीवों का भी खतरा बना है। उन्होंने गांवों में आपूर्ति शीघ्र सुचारु करने की मांग की है। विद्युत विभाग के अवर अभियंता भीमराम आर्य ने बताया कि उन्हें दो दिन पहले ही बिजली न होने की रिपोर्ट मिली है। शनिवार तक आपूर्ति सुुचारु कर दी जाएगी।