{"_id":"5b0c353a4f1c1ba56e8b4fca","slug":"21527526714-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमेस्टर परीक्षा में पकड़े सात नकलची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमेस्टर परीक्षा में पकड़े सात नकलची
Updated Mon, 28 May 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
tet exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कुमाऊं विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा में सात नकलची पकड़े जा चुके हैं। इनमें चार छात्रा, तीन छात्र शामिल हैं। कॉलेज प्रशासन ने नकल सामग्री समेत जब्त उत्तरपुस्तिकाएं विवि प्रशासन को भेज दी हैं।
एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इन दिनों सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। इन सेमेस्टर परीक्षाओं में लगातार नकलची छात्र-छात्राएं पकड़ी जा रही हैं। परीक्षा प्रभारी डॉ. नरोत्तम जोशी ने बताया कि सोमवार को सेमेस्टर परीक्षा के 14वें दिन बीएससी वनस्पति विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर की एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई। महाविद्यालय के आंतरिक सचल ने छात्रा को नकल सामग्री समेत रंगेहाथ पकड़ा। इसके साथ ही पखवाड़ेभर से पहले ही सेमेस्टर परीक्षा के दौरान नकलचियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। सामान्य तौर पर स्थानीय महाविद्यालय नकल विहीन परीक्षा केंद्र के रूप में जाना जाता है, लेकिन इस सत्र में नकल के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इससे कॉलेज प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। नकल की रोकथाम के लिए अब दोनों पालियों के लिए छह-छह सचल निरीक्षण दस्ते गठित किए हैं। ये दस्ते परीक्षा केंद्र के हर कक्ष में घूम-घूमकर नकलचियों को पकड़ेंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती ने बताया कि नकल के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियात भी बढ़ा दी गई है।