{"_id":"5aef3a104f1c1b3a0b8b87c5","slug":"21525627408-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि की चपेट में आने से तीन गाय, एक सांड मारा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि की चपेट में आने से तीन गाय, एक सांड मारा गया
Updated Sun, 06 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/नाचनी। नाचनी क्षेत्र में शनिवार की देर शाम हुई ओलावृष्टि से तीन गाय और एक सांड़ की मौत हो गई। स्कबर बंद होने से क्वीटी में फिर एक दुकान और मकान में पानी घुस गया। बंगापानी क्षेत्र में ओलावृष्टि से फल, सब्जी को व्यापक नुकसान पहुंचने की सूचना है।
नाचनी से मिली जानकारी के अनुसार बिर्थी के लेटावा गांव निवासी भवान सिंह की तीन गाय और एक सांड़ जंगल से घर लौट रहे थे। चारों मवेशियों की ओलावृष्टि की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र 200 से 300 ग्राम तक के ओले गिरे। रविवार को भवान सिंह ने राजस्व उप निरीक्षक दीनदयाल वर्मा को घटना की सूचना दी है। राजस्व उप निरीक्षक की सूचना पर मौके पर पहुंचे।
पशु चिकित्सक डॉ. संजय बसेड़ा ने चारों मवेशियों का पोस्टमार्टम किया। शनिवार देर शामच क्वीटी में स्कबर बंद होने से खुशाल सिंह की दुकान व मकान में पानी घुस गया। बंगापानी, सिर्तोला, सेरा, खर्तोली, सिलिंगा, टांगा, मदरमा, धामीगांव, माणीधामी, आलम, दारमा, मवानी, दवानी जाराजिबली, दाखिम, मेतली, मोरी, बरम, लुमती, कनार में ओलावृष्टि से फल, सब्जी के साथ ही फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। सामाजिक कार्यकर्ता उमेश धामी, देवेंद्र महर, विजय कुमार, हुकुम सिंह धामी, बहादुर कोरंगा आदि ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर क्षति का आंकलन कराने और मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
धारचूला में 48 तो नाचनी में 20 घंटे बाद आई बिजली
नाचनी/धारचूला। शनिवार की शाम करीब पांच बजे टिम्टिया में पेड़ गिरने से 11 केवी की बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, तीन पोल गिर गए। ऊर्जा निगम की टीम ने रविवार को दोपहर करीब एक बजे तक बिजली सुचारु कर दी। उधर, धारचूला में भी लाइनें क्षतिग्रस्त होने से 48 घंटे तक बिजली गुल रही। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे धारचूला में बिजली गुल हो गई थी। रविवार शाम 7 बजे बिजली की आपूर्ति सुचारु हुई। ऊर्जा निगम अस्कोट, कनालीछीना के बीच लाइन में फाल्ट बता रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर ऊर्जा निगम पर गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि ऊर्जा निगम अपनी कमियां छुपाने के लिए गलत जानकारी दे रहा है। कहा कि अब बिजली व्यवस्था में व्यवधान आया तो विभाग के खिलाफ व्यापारी आंदोलन छेड़ेंगे।
मुनस्यारी को छोड़ अन्य हिस्सों में साफ रहा मौसम
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। रविवार को मुनस्यारी को छोड़कर जिले के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहा। मुनस्यारी में दोपहर करीब एक बजे से कुछ देर के लिए बारिश हुई। ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। जिला मुख्यालय में दोपहर में कुछ देर हल्की बूंदाबांदी हुई। कई दिन बाद रविवार को मौसम ठीक रहने से लोगों ने राहत की सांस ली।