{"_id":"5a203bf24f1c1b001c8b6107","slug":"21512061938-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों ने ले. जनरल के सामने रखी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों ने ले. जनरल के सामने रखी समस्याएं
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सेना की उत्तरी कमान के एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एच ठकुराठी ने बृहस्पतिवार को यहां 119 इंफेंट्री ब्रिगेड मुख्यालय का दौरा किया। ले. जनरल ठकुराठी ने पूर्व सैनिकों से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कई मुद्दे उठाए। पूर्व सैनिकों ने ले. जनरल से कहा कि पिथौरागढ़ में पिछले छह वर्षों से सेना की भर्ती की कोई रैली न होना यहां के युवाओं की उपेक्षा है। साथ ही आग्रह किया कि समय-समय पर पिथौरागढ़ में तीनों सेनाओं की भर्ती रैली का आयोजन कराया जाए। ले. जनरल ने आश्वस्त किया कि अब जल्द ही यहां पर सेना भर्ती रैली का आयोजन होगा।
ले. जनरल ठकुराठी ने पिथौरागढ़ में सेना भर्ती रैली का आयोजन न होने के मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने 119 इंफेंट्री ब्रिगेड के ब्रिगेडियर रंजन मलिक से इसकी जानकारी ली। कहा कि सेना भर्ती रैली के लिए उपयुक्त मैदान न होने के कारण इसे अन्यत्र कराया जा रहा है। इस पर ले. जनरल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मैदान की कमी से भर्ती रैली का न कराना कोई कारण नहीं बनता। उन्होंने पूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया कि पिथौरागढ़ में सेना भर्ती कार्यालय के माध्यम से समय-समय पर रैली आयोजित की जाएगी।
पूर्व सैनिकों ने पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के अस्पताल में सर्जन और फिजीशियन की तैनाती की भी मांग रखी। ले. जनरल ने कहा कि जल्द ही सर्जन और फिजीशियन की तैनाती की जाएगी। पूर्व सैनिकों ने कैंटीन में सुविधाएं बढ़ाने का भी आग्रह किया। ले. जनरल से मिलने वालों में पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष दान सिंह वल्दिया, राम सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह रावल, संरक्षक कुंडल सिंह मोनाल, मिलाप सिंह बिष्ट, ललित धानिक, भूपाल सिंह वल्दिया, महादेव भट्ट आदि थे।